Follow Us:

जयराम ठाकुर के मंत्रिमंडल की लिस्ट हुई फाइनल, इनको मिली जगह

पी. चंद |

हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री बनने वाले जयराम ठाकुर  के मंत्रिमंडल की फाइनल लिस्ट आज सुबह दिल्ली से पहुंच गई है। जिनमें सुरेश भारद्वाज,अनिल शर्मा, गोविंद ठाकुर, महेंद्र सिंह, सरवीण चौधरी, किशन कपूर, राम लाल मारकंडेय, विपिन परमार, राजीव सैजल, ठाकुर विक्रम और और विरेंद्र कंवर शामिल हैं। इन सभी के नामों की सूची राजभवन पहुंच गई है। जयराम ठाकुर के शपथ समारोह में आज राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।