Follow Us:

किशन कपूर ने ली मंत्रीपद की शपथ

समाचार फर्स्ट |

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशन कपूर ने शिमला में आज रिज मैदान पर मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री जयराम के मंत्रिमंडल में 10 नाम शामिल थे। लेकिन आज सुबह उनका नाम मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। किशन कपूर इसससे पहले धूमल सरकार में भी 2 बार मंत्री पद पर रह चुके हैं। कपूर पांचवी बार विधायक बने हैं।

किशन कपूर को BJP दिग्गज शांता कुमार के करीबी माना जाता है। किशन कपूर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा को पराजित किया है।