Follow Us:

कोरोना काल में सेवाएं देने वाले आउटसोर्स कर्मियों को राहत, सरकार ने जारी किए 50 लाख

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना काल मे आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला था। इसके चलते डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार को ज्ञापन भेजा था जिसके बाद सरकार ने जिला कांगड़ा के लिए 50 लाख जारी कर दिया है। यह जानकारी डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने दी।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे आउटसोर्स पर रखे नर्सिंग स्टाफ, क्लर्क और वॉर्ड बॉय की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता है। इन लोगों ने मुश्किल समय मे अपनी सेवाएं दी हैं। दो माह से इन्हें सैलेरी नहीं मिली थी जिसके बाद ये लोग मेरे पास आए थे। इनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाया गया और सरकार ने तुरंत प्रभाव से इनके लिए 50 लाख जारी कर दिए है जो सीएमओ कांगड़ा के पास आ गए है। अब समस्या का समाधान हो चुका है उम्मीद है आगे भी मीडिया के माध्यम से जो समस्याएं आएंगी उनका तुरन्त निपटारा किया जाएगा।