Follow Us:

राजनीतिक हलचल से दूर सुकून की तलाश में शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी

पी.चंद |

शिमला: दिल्ली की गर्मी और राजनीतिक हलचल से दूर सुकून की तलाश में प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर में पहुंची हैं। उनके साथ पति रोबर्ट बाड्रा भी छूट्टीयां मनाने शिमला पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि उनका शिमला में 4 से 5 दिन तक रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी वाड्रा चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शनिवार सुबह शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में पहुंचीं। जब से प्रियंका गांधी का मकान बना है तब से लेकर लगातार हर 5 से 6 माह वह शिमला आ रही हैं।

बता दें कि प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में स्थित है। छराबड़ा एक टूरिस्ट प्लेस है। प्रियंका के मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं। सामने हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं।