Follow Us:

24 सिंतबर को मंत्रिमंडल की बैठक, क्या खुलेंगे स्कूल…??

पी चंद |

प्रदेश सरकार सितंबर को होने वाली मंत्रीमंडल की बैठक में स्कूलों को फिर से खोलने का बड़ा फैसला ले सकती है। सचिवालय में सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर सबकी नज़र बनी रहेगी।

प्रदेश में लगातार स्कूलों को खोलने की मांग उठ रही है। लेकिन सरकार इस असमंजस में है कि यदि उपचुनाव नहीं हो रहे हैं तो स्कूलों को खोलने का फ़ैसला कैसे लिया जाए।

कैबिनेट में स्कूलों को खोलने के अलावा प्रदेश में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती पर फ़ैसला होने की उम्मीद है। सरकार उपचुनावों के मद्देनजर कैबिनेट में अन्य लोकलुभावन निर्णय भी ले सकती है