Follow Us:

7 अक्टूबर तक चलेगा भाजपा का सेवा-समर्पण अभियान, केंद्रीय मंत्री करेंगे संवाद

पी.चंद |

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज वर्चअल माध्यम से हुई। बैठक में भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा की गई। यह 21 दिन का अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें भाजपा पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन औऱ सुशासन को एक पर्व के रूप में मना रहा है। बैठक में 25 सितंबर को भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सेवा और समर्पण अभियान में अभी तक 290 युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है और 2000 से अधिक स्थानों अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हमारे सभी सातों मोर्चा इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जनता से संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अनेकों स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। मेरा शुरू से ही मानना रहा है कि देश का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक समाज के सभी वर्गों का योगदान उसमें समायोजित न हो। भाजपा ने वैचारिक, सामाजिक एवं विकास की दृष्टि से गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को आगे बढ़ने की नीति पर काम किया है।