Follow Us:

ब्रेकिंग: वीरभद्र सिंह से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

पी. चंद |

मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर पहले दिन से एक्टिव मोड में आ चुके हैं। बुधवार को जहां मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक लेकर कई अहम फैसले लिए, वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने उनके निजी आवास हॉली लॉज पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि जयराम ठाकुर वीरभद्र सिंह से मिलकर पुरानी गतिविधियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं औऱ वहीं पिछली सरकार के 6 महीने के जो कार्य बाकी हैं उनपर भी चर्चा हो सकती है।