Follow Us:

‘अपने कार्यकाल में सही नीति बनाती कांग्रेस तो आज हिमाचलियों को लगती नौकरी’

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार किया। बलदेव तोमर ने कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता में लगाए सभी आरोप हवा हवाई और तथ्य से परे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी ना प्रदेश अध्यक्ष मानती है और ना उनकी सुनती है। कांग्रेस अगर अपने कार्यकाल में अच्छी नीति बनाती तो आज इन नौकरियों पर हिमाचल के लोग लगते।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भारत और हिमाचल के सभी गरीबों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, देश के 80 करोड़ लोगों को कोरोना संकट के समय मुफ्त राशन देना अपने आप मे एतिहासिक है। हमारे द्वारा दिए गए सभी आंकड़े सच्चे होते हैं और पब्लिक डोमेन में होते हैं, कोई भी उन्हें कभी भी देख सकता है। उद्योग ने हिमाचल में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। कोविड के समय हिमाचल में फार्मास्युटिकल सेक्टर ने पूरे देश को पीपीई किट, वेंटिलेटर से लेकर रेमिडीसीवेर जैसी सुविधाएं बड़ी मात्रा में उपलब्ध करवाई है।

तोमर ने कहा कि बेरोज़गारी की बात कांग्रेस ना ही करे तो अच्छा है। हमारी जयराम सरकार ने हाल ही में कैबिनेट द्वारा 10 हज़ार से अधिक रोजगार के अवसर खोले हैं। साथ ही प्रदेश में अनेकों स्वावलंबन योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। जिन 16 जे ई की बात कांग्रेस नेता कर रहे हैं वो कांग्रेस सरकार में बनी नीतियों के अंतर्गत लगे हैं।