Follow Us:

राहुल गांधी के दौरे पर कांग्रेस में रार, विक्रमादित्य का सुक्खू पर आरोप

पी.चंद |

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार यानी आज  हिमाचल की राजधानी शिमला में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी के आने से पहले ही कांग्रेस पार्टी के बीच फिर से रार बढ़ गई है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी एक बार फिर आमने सामने है। पार्टी के नेताओं ने एक-दुसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह पर आरोप लगाया है। विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला आ रहे हैं लेकिन बैठक में गिने चुनें लोगों को बुलाया गया है जबकि पार्टी कर असली कार्यकर्ता बाहर हैं। राहुल गांधी को जिन लोगों से हार का सही फीडबैक मिलेगा उन्हें इस बैठक से बाहर रखा गया है। 

विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्होंने रंजीत रंजन से बात की है और गुजारिश की है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी राहुल से मिलने दिया जाए। यहां तक कि मीडिया वालों को भी अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी है।

.ये भी पढ़ें- 29 तारीख को हिमाचल आएंगे राहुल, दो सेशन में होंगी समीक्षा बैठक