Follow Us:

गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

डेस्क |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर लेह में खादी से बना सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस तिरंगे को लेह की जनस्कार पहाड़ी पर लगाया गया है। तिरंगे की कुल लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है। बताया जा रहा है कि 1400 किलो वजन वाला ये तिरंगा झंडा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा है और इसे हाथ से बनाया गया है।

शनिवार को गांधी जयंती पर लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने खादी से बने इस तिरंगे का अनावरण किया। इस मौके पर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस तिरंगे को बनाने में 49 दिन का समय लगा है। इस तिरंगे को खादी विकास बोर्ड और मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी ने मिलकर बनाया है। 8 अक्टूबर को इसे एयरफोर्स डे पर हिंडल एयरबेस ले जाया जाएगा।

लेह में इस तिरंगे को फहराने के लिए लिए इंजीनियर रेजिमेंट के 150 जवान अपने कंधों पर उठाकर जमीन से 2000 फीट की ऊंचाई पर जनस्कार पहाड़ी पर ले गए। जवानों को चोटी तक पहुंचने में करीब 2 घंटे का समय लगा।