Follow Us:

खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

बिट्टू सूर्यवंशी |

धर्मशाला के विधायक और हिमाचल सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभालने के बाद आज पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे। उनके स्वागत के लिए स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। किशन कपूर का भव्य स्वागत बगलामुखी मंदिर के पास किया गया।

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बगलामुखी माता मंदिर में पूजा अर्चना भी की उसके बाद यहां से वह बड़े काफिले के साथ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचें। विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में ढोल नगाड़ों और पटाखे चला कर उनका भव्य स्वागत किया। धर्मशाला के घणा में सबसे पहले उनका कार्यक्रम हुआ और उसके बाद बगली, मसरेहड़, चैतडू और कोतवाली बाजार में भी अभिनंदन किया गया।

उन्होंने विनम्रता से सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंत्री ने कहा धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जायेगा और रुके कामों को दोबारा शुरू किया जायेगा।
कपूर ने कहा कि भेदभाव से ऊपर उठ कर प्रदेश का विकास करवाया जायेगा।

किशन कपूर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार को खत्म कर स्वच्छ प्रशासन लोगों को प्रदान करना है, प्रदेश से वन माफिया और खनन माफिया का खात्मा किया जायेगा। उनके स्वागत में धर्मशाला स्कूल शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी संघ और कर्मचारियो ने भी कपूर से मुलाकात की।