Follow Us:

पालमपुर में एक साथ 50 हिंदुओं ने बदला धर्म

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के पालमपुर में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पालमपुर की उपमंडल की पंचायत भरमात में एक ही समुदाय के 50 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर विशेष धर्म अपना लिया है। इन लोगों ने घरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटाकर अन्य चित्र लगा लिए हैं। 50 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन करने से क्षेत्र में चर्चाएं भी तेज हैं।

जानकारी के मुताबिक, धर्म परिवर्तन के बदले में पैसे के लेनदेन की बातें भी कही जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि 50 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन करने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रधान को भी नहीं है।

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री आकाशदीप जरयाल ने बताया कि लालच देकर गरीब लोगों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है उनकी वापसी करवाई जाएगी।

एसडीएम पालमपुर बलवान चंद मंढोत्रा ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है। वहीं पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने भी इस तरह की जानकारी न होने की बात कही है। कुछ वर्ष पहले भी पालमपुर उपमंडल में धर्म परिवर्तन पर खासा विवाद हुआ था।