Follow Us:

धर्मशाला में होगा सीएम जयराम का भव्य स्वागत: किशन कपूर

बिट्टू सूर्यवंशी |

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर साल के पहले दिन एक्शन में दिखे। उन्होंने जिला कांगड़ा के अधिकारियों के साथ चर्चा की। कपूर ने कहा कि सीएम बनने के बाद जयराम ठाकुर पहली बार धर्मशाला आ रहें हैं। इसलिए उनके स्वागत का अंदाज भी कुछ अलग दिखना चाहिए। कपूर ने विधानसभा सत्र को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। नई सरकार का पहला शीतकालीन सत्र 9 जनवरी से 12  जनवरी तक धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन में होगा।

इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद कपूर ने अधिकारियों संग तपोवन स्थित विधानसभा परिसर का भी दौरा कर तैयारियों का मुआयना किया। इसके बाद कपूर पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं से मिलकर नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी सीएम के आगमन पर जोरदार स्वागत करने की बात कही है।