Follow Us:

नेता प्रतिपक्ष की रेस में अग्निहोत्री आगे, सुक्खू और बाकी नेता पिछड़े

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में सदन के भीतर नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस पर संशय बना हुआ है। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक वीरभद्र सिंह ग्रुप का पलड़ा भारी है। खबरों के मुताबिक वीरभद्र गुट से मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की संभावना प्रबल है। जबकि, इस रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू पिछड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।

सीएलपी की रेस में मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू के अलावा और भी नेता हैं। लेकिन, संभावना जताई जा रही है कि हाईकमान अग्निहोत्री को ही नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर सकता है।

दरअसल, इससे पहले खबरें आई थीं कि वीरभद्र सिंह के साथ अधिकांश विधायकों का समर्थन हासिल है। इस लिहाज से उनका हाथ जिस नेता पर रहेगा उसका सीएलपी बनना लगभग तय है। मुकेश अग्निहोत्री इस थ्योरी पर फिट बैठते हैं। वीरभद्र सिंह के साथ उनके गहरे रिश्ते हैं। इसके अलावा वह सीपीएस, संसदीय कार्य मंत्री और कई अन्य पदों पर रह चुके हैं।

लिहाजा, अग्निहोत्री का पलड़ा भारी माना जा रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि उनके सीएलपी बनने में वीरभद्र ग्रुप के साथ अच्छे संबंध सार्थक सिद्ध होने वाले हैं।