Follow Us:

हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, सावधानी में ही सुरक्षा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां पहला मामला सामने आया है।  कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज में एक प्रसूता में स्वाइन फ्लू होने की बात सामने आई है।  मामला आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है

कोलकाता की महिला योल सैन्य छावनी में अपने सैनिक पति के साथ रह रही थी। हालांकि, अब अस्पताल ने महिला का इलाज करने के बाद उसे घर भेज दिया है। लेकिन स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सैन्य छावनी योल में पति के साथ रह रही गर्भवती महिला बुखार की चपेट में आई थी। इसे 27 दिसंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।  जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि इसे स्वाइन फ्लू हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब मां और बच्चा दोनों ठीक है।

टांडा अस्पताल के एमएस डा. गुरुदर्शन गुप्ता एमएस टांडा ने बताया कि महिला को अब छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल के डाक्टरों को ज्यादा मुस्तैदी से काम करने को कहा गया है।