Follow Us:

HRTC वॉल्वों ने बीच सड़क तोड़ा दम, साधारण बस में यात्रियों को भेजा

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल पथ परिवहन निगम बेशक अपनी बसों में बेहतर सुविधा देने में जुटा रहता है। लेकिन, अब इन बसों में अव्यवस्था का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को डलहौजी से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की वॉल्वो ने 40 यात्रियों को ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, डलहौज़ी से दिल्ली के लिए दोपहर 2:55 पर जाने वाली पठानकोट डिपो की वॉल्वो बस (HP-38E-3094) शहर के बीचों-बीच ही खराब हो गई। यात्रियों को लगभग 5 घंटे का इंतजार करना पड़ा और इसके बाद भी जब बस ठीक नहीं हुई तो उन्हें साधारण बस से रात को साढ़े 10 बजे रवाना किया गया।

पठानकोट से ये बस 5: 40 पर रवाना होती थी। यात्रियों को 5 घंटे ठंड में इंतजार करने के बावजूद भी साधारण बस में सफर करना पड़ा। इस बारे में जब आरएम जसूर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास केवल दो ही वॉल्वो बस इस रुट के लिए है उपलब्ध हैं। वहीं, यात्रियों से वॉल्वो बस का किराया वसूला गया, जबकि उन्हें साधारण बस की सर्विस दी गई।