Follow Us:

जल्द शुरू होगी गुड़िया हेल्पलाइन, भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा जीरो टॉलरेंस: CM

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश के निवनियुक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले दिन से देवभूमि की तमाम समस्याओं को सुलझाने पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जयराम ठाकुर ने शिमला में एक प्रेस मीट की, जिसमें सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया और मुख्यमंत्री ने अपने विचार विमर्श किए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखेगी और जो भी भ्रष्टाचार सामने आएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गुड़िया कांड जैसी घटनाओं से देवभूमि शर्मसार हुई है, जिसके चलते सरकार ने गुड़िया हेल्पलाइन की घोषणा कर दी है। इसे हेल्पलाइन को जल्द शुरू किया जाएगा और ये 24*7 चालू रहेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द ही पुलिस अधिकारियों से बैठक करने वाले हैं, जहां नशे के खिलाफ कोई ठोस रणनीति बनाई जाएगी। बॉर्डर एरियों पर खास तौर पर नज़र रखी जाएगी और बाहर से आ रहे है सारे सामान को चेक किया जाएगा।