Follow Us:

ऊना: महिला ने चुराए सोने के कंगन, बस स्टैंड पर लोगों ने किया काबू

डेस्क |

ऊना बस स्टैंड में बस स्टाफ और यात्रियों ने महिला चोर को रंगे हाथ पकड़ा है..!! लोगों का आरोप है कि उक्त महिला ने ऊना बस स्टैंड पर एक महिला के हाथ से सोने के कंगन काट लिए। ऐसे में बाकी लोगों ने महिला को काबू कर लिया जबकि उसके बाकी साथ फरार होने में कामयाब रहे। मौके पर लोगों ने पुलिस को इत्तला किया औऱ पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ऊना बस स्टैंड में भदसाली की संतोष कुमारी पहुंचीं थी। यहां महिला आरोपी ने अपने साथी सहित संतोष कुमारी के बड़े चालाकी से दोनों कंगना काट लिए। पीड़ित संतोष कुमारी ने मौके पर शोर मचाया और लोगों ने महिला को काबू कर लिया। महिला आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसके साथी कंगन लेकर फरार हो गए।

डीएसपी कुलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। महिला के साथ कितने लोग हैं उसका पता लगाया जा रहा है। अगर ये गिरोह ऊना में काम कर रहा है तो इसका भंडाफोड़ किया जाएगा। महिला आरोपी की पहचान भजन कौर निवासी संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है।