Follow Us:

53 साल के हो जाएंगे मुख्यमंत्री जयराम, जनता से किया ये आग्रह

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कल यानी 6 जनवरी को जन्मदिन है। कल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 53 साल के हो जाएंगे और नई सरकार के नए मुख्यमंत्री पहली बार अपना जन्मदिवस मुख्यमंत्री पद पर मनाएंगे।

इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता से आग्रह किया है कि विभिन्न समारोहों अथवा उनके जन्मदिवस के अवसर पर लोग, कार्यकर्ता और कर्मचारी शुभकामनाएं देने के लिए गुलदस्ते तथा फूल-मालाएं भेंट न करें। क्योंकि ये सब फिजूल खर्ची हैं और वे यदि उन्हें कुछ देना चाहें तो एक फूल भेंट कर सकते हैं। ये जानकारी प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने दी है।

कब हुआ जन्म?

जयराम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 राजपूत परिवार में टांडी नामक गांव में हुआ था। उनके घर में 2 बहने और 3 भाई हैं। उन्होंने अपने स्कूलिंग सरकारी स्कूल से की है और उसके बाद बीए वल्लभ कॉलेज से पूरी की है। 1988 में उन्होंने पहली बार विधायकी जीती थी और उसके बाद उन्हें मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आदी पदभार दिये गए। 2017 के चुनावों में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पछाड़ते हुए मुख्यमंत्री पद पर कब्जा जमाया है।