Follow Us:

अपने नए घर मनाली पहुंची बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत

गौरव |

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत सुकून के पल बिताने अपने घर मनाली पहुंच गई हैं। पर्यटन नगरी मनाली में कंगना का आशियाना हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। कंगना ने दीपावली के दौरान अपने मनाली स्थित बंगले का गृह प्रवेश किया था उसके बाद अब कंगना ने फिर से मनाली का रूख कर दिया है। जहां उनका कुछ दिन रूकने का कार्यक्रम हैं।

कंगना ने अपने आशियाने को अपनी पसंद के हिसाब से बनबाया है। कंगना पिछले महीने भी मनाली आई थी लेकिन उस सयम एक दो दिन ही रूकीं थी। बताया जा रहा है कि इस बार कंगना एक सप्ताह अपने घर में रूकेंगी। कंगना के दौरे की पडोसियों तक को भनक नहीं हैं। कंगना अपने स्वास्थ्य को लेकर मनाली में भी गंभीर है। वहीं, ग्रामीण भी कंगना के आने पर खासे उत्साहित है।