उपमण्डल भोरंज में बेलग के पास 56 ग्राम चरस और 10 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार पुत्र मान सिंह उम्र 35 वर्ष गांव कराड़ी डाकघर सधोट तह सरकाघाट जिला मण्डी जो बैलग से भरेड़ी की तरफ जा रहा है । भोरंज पुलिस ने मोड़ पर नाका लगा रखा था और गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे जैसे ही युवक ने पुलिस को देख तो युवक भागने लगा । लेकिन पुलिस से उसे दबोच लिया और जब उसकी चेकिंग की तो उसके पास 56 ग्राम चरस और 10 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई । भोरंज पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है



