Follow Us:

सीएम पहुंंचे अपने घर तांदी, मां ने किया स्वागत

पी.चंद |

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर सोमवार को अपने घर तांदी पहुंचे। घर पहुंचते ही जयराम की माता ब्रिकू देवी ने उनका स्वागत किया। बता दें मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जयराम आज अपने घर पहुंचे हैं। उनकी माता , बहिन, भाईओं और परिवार के अन्य सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार घर पहुंच कर माता जी और वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया एवं सभी परिवार जनों की शुभकामनाएं प्राप्त की।

 

लोगों से जानी समस्याएं

अपने घर पहुंचते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों से समस्याएं भी पूछी और जल्द ही समस्याओं के निपटान की बात कही।