Follow Us:

मंडी: महामृत्युंजय चौक पर आपस में भिड़ गईं दो महिलाएं

डेस्क |

मंडी शहर के महामृत्युंज्य चौक में दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं और एक दूसरे के बाल नोंचने लगीं। दोनों महिलाओं को बीच चौक गुत्थमगुत्था होते देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि लोगों ने बीच बचाव कर महिलाओं को छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं मानीं। इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस का जवान दोनों महिलाओं को अपने साथ पुलिस चौकी ले गया और वहां दोनों महिलाओं का चालान काटा और हिदायत देकर छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि आपस में भिड़ने वाली दोनों महिलाएं बल्ह उपमंडल की रहने वाली हैं। दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा है और जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी विवाद को लेकर उनकी आज कोर्ट में पेशी थी। लेकिन पेशी के बाद महामृत्युंजय चौक पर एक दूसरे से भिड़ गईं। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों महिलाओं का चालान काटा गया है और उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया है।