Follow Us:

विधानसभा की कार्यवाही शुरू, इन विधेयकों को रखा जाएगा सभा पटल पर

समाचार फर्स्ट |

विधानसभा की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान साप्ताहिक शासकीय कार्यसूची बारे में व्यक्तव्य होगा। उसके बाद सीएम मंत्री परिषद का परिचय देंगे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधयेक 2017, हिमाचल प्रदेश विनियोग विधेयक 2017 और हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक 2017 स्वीकृत विधेयकों को सभा पटल पर रखा जाएगा। 

कार्यवाही के दौरान सदन में दो अध्यादेश लाएं जाएंगे। जिसमें उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। अंत में राज्यपाल के अविभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा होगी।