Follow Us:

बिलासपुर पॉलिटेक्निक के छात्र ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

डेस्क |

बिलासपुर के कलोल के नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में एक छात्र ने अपने किराए के मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र विवेक कुमार पुत्र हेमराज, कांगड़ा के सलेहड़ा गांव का रहने वाला था।

विवेक के दोस्तों ने बताया कि मंगलवार को विवेक कॉलेज नहीं गया था। जिस कारण वे शाम को उससे मिलने गए। जब उन्होंने विवेक को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद दोस्तों ने गांव के उप्रधान राकेश कुमार को इसकी जानकारी दी।

राकेश कुमार ने पुलिस को बुलाया जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अभिभावकों को सूचित कर दिया। डीसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुसिल आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।