Follow Us:

पहले टेस्ट को अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया

डेस्क |

भारतीय क्रिकेट के लिए ‘लास्ट फ्रंटियर’ माने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन भारतीय टीम जीत के मनसूबे से उतरेगी। विराट कोहली की टीम को जीतने के लिए 6 विकेट चाहिए जबकि दक्षिण अफ्रीका को अंतिम दिन 211 रन की दरकार है।

भारत की नजरें उनकी पेस वेटरी पर टिकी रहेंगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का दारोमदार उनके सलामी बल्लेबाज डीन एलगर पर रहेगा। एलगर 54 के नाबाद स्कोर पर खेल रहे हैं।

पहली पारी में 130 रन की बढ़त लेने के बाद चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को 304 रन का लक्ष्य दिया। भारत के लिए रिषभ पंत ने सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण भारत अपनी दूसरी पारी में 174 रन पर ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाड़ा और मॉर्को जेंसन ने 4-4 विकेट झटके। लुंगी नगीड़ी ने 2 विकेट लिए।

304 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका को सामी ने पहला झटका दिया। एंटेन मार्कम 1 रन बना कर ही आउट हो गए। इसके बाद महोम्मद सिराज ने केंगन पिट्रसन को चलता किया। दिन के खत्म होते-होते जसप्रित बुमराह ने दो विकेट चटका कर भारत की दावेदारी मजबूत कर दी है।