Follow Us:

हिमाचल की हेल्थ वर्कर गीता वर्मा बनी WHO की कलेंडर गर्ल

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल की हेल्थ वर्कर गीता वर्मा ने विश्व में अपनी पहचान बनाई है। गीता को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2018 के हेल्थ कलेंडर में फिचर किया है। मंडी जिले के करसोग तहसील की गीता वर्मा ने सितंबर में सिराज घाटी के उबड़ खाबड़ रास्तों में  मोटर साईकिल के जरिए मिजल रुबेला (MR) के वेक्सीन बॉक्स को रायगढ़ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। गीता ने रायगढ़ के अस्थाई कैंप में रह रहे गुज्जर समुदाय और गद्दी लोगों के बच्चों के लिए टीकों को पहुंचाया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस गीता को सम्मानित कर चुके हैं। सीएम ने कहा कि गीता ने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। सभी कर्मचारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ लोगों की सेवा करनी चाहिए।