Follow Us:

सऊदी अरब बना रहा अनोखा शहर, उड़ने वाली टैक्सियां और रोबोट होगें कर्मचारी

डेस्क |

सऊदी अरब एक ऐसा शहर बनाने जा रहा है जिसमें उड़ने वाली टैक्सियों और रोबोट कर्मचारी होंगे। शहर में कृत्रिम तरीके से बारिश भी होगी। इतना ही नहीं शहर का अपना एक चांद भी होगा जो हर रात को निकलेगा। इस शहर को बनाने में करीब 500 अरब डॉलर खर्च किए जा रे हैं। इस अत्याधुनिक शहर का नाम ‘नियोम’ रखा गया है। ये शहर लंदन से 17 गुना अधिक बड़ा होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के तबूक राज्य में इस शहर का निर्माण किया जा रहा है। यह शहर जॉर्डन और मिस्श्र की सीमा पर स्थित होगा । 2025 तक यह शहर लोगों के रहने के लिए बनकर तैयार हो जाएगा। खास बात ये है कि यह शहर पूरी तरह से सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के द्वारा संचालित किया जाएगा। नियोम के अध्यक्ष क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि ये शहर ड्रोन फ्रेंडिल और रोबोटिक्स के विकास के लिए एक केंद्र बनकर उभरेगा।