Follow Us:

सड़क पर पलटी IRB जवानों से भरी बस, 2 की हालत गंभीर

समाचार फर्स्ट |

धर्मशाला से विधानसभा में ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवानों की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के दौरान बस में 29 जवान सवार थे, जिनमें से 6 घायल हुए हैं और 2 जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।

शुक्रवार देर रात धर्मशाला विधानसभा ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी (भारतीय रिजर्व बटालियन) 4th बटालियन जंगलवेरी के जवानों की बस आनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई। इस हादसे में घायल जवानों को इलाज के लिए थुरल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 2 जवानों का टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।