Follow Us:

किरतपुर में हादसे का शिकार हुई HRTC बस, 12 लोग घायल

समाचार फर्स्ट |

दिल्ली से सुंदरनगर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस किरतपुर के पास हादसे का शिकार हो गयी है। हादसे के चलते बस कंडक्टर और 12 लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई सीएचडी में भर्ती करवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक और बस की देर रात करीब 2:30 बजे किरतपुर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बस के बुरी तरह परखच्चे उड़ गये है, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह पिचक गया है। बस सुंदरनगर डिपो की बताई जा रहा है।