Follow Us:

नहीं रहे कथक सम्राट बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में निधन

डेस्क |

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

बिरजू महाराज की तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के साकेत अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।

लखनऊ के कत्थक घराने में पैदा हुए बिरजू महाराज के पिता अच्छन महाराज और चाचा शम्भू महाराज का नाम देश के प्रसिद्ध कलाकारों में शुमार था। उनका शुरुआती नाम बृजमोहन मिश्रा था। पिता के जल्द गुजर जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर जल्द आ गई। उन्होंने अपने चाचा से कत्थक का प्रशिक्षण लेना शुरू किया।