Follow Us:

मार्च 2022 से 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी लेगेगी कोराना वैक्सीन

डेस्क |

देश में 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण करने के बाद अब सरकार 12 से 14 साल के बच्चों का भी टीकाकरण करने जा रही है। कोविड-19 पर बने नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) के चीफ डॉ एनके अरोड़ा के अनुसार, 12 से 14 साल आयु वर्ग के बच्चों को मार्च से वैक्सीन लगेगी। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य फिलहाल 15 से 18 साल के किशोरों को जनवरी अंत तक टीके की पहली और फरवरी अंत तक दूसरी खुराक देना है।

डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा कि हम 12 से 14 साल की उम्र वाले बच्चों का टीकाकरण अभियान फरवरी के आखिर या मार्च के शुरुआती हफ्ते में आरंभ करना चाहते हैं। अभी देश में 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण चल रहा है, जो इसी साल 3 जनवरी से शुरू हुआ था। इस उम्र के किशोरों ने टीकाकरण अभियान में जमकर हिस्सा भी लिया है। अभियान के पहले ही दिन देश में 42 लाख से ज्यादा बच्चों को टीके की पहली खुराक दी गई थी।