Follow Us:

सुजानपुर: हादसे को न्यौता दे रहा बरसात में खिसका ये पहाड़

नवनीत बत्ता |

सुजानपुर संधोल रोड पर बरसात के मौसम में खिसका पहाड़ हादसे को न्यौता दे रहा है। सुजानपुर पुल से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर बरसात के मौसम में पहाड़ खिसका था। पहाड़ का मलबा सड़क पर आया था और साथ में चट्टान भी गिरी थी।

पहाड़ से गिरे मलबे को हटाने के बाद एक बहुत बड़ी चट्टान के टुकड़े अटके हुए हैं। जो सड़क में आने-जाने वालों के लिए बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ये चटान कभी भी भारी बारिश या तोडा सा अंसतुलन बिगड़ने से चट्टान कभी भी गिर सकती है। जिससे यातायात तो बंद होगा ही साथ ही लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि, लगभग 6-7 महीनों से ये चट्टान सड़क के किनारे अटकी हुई है। लेकिन,अभी तक विभाग के किसी भी अधिकारी ने इस संभावित दुर्घटना की और ध्यान नहीं दिया है।