Follow Us:

नीरज चोपड़ा को ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ से किया जाएगा सम्मानित

डेस्क |

टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले सूबेदार नीरज चोपड़ा को ‘परम विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 26 जनवरी को दिया जाएगा। नीरज भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स में तैनात हैं। अब तक नीरज को कई सम्मान मिल चुके हैं।

बता दें परम विशिष्ट सेवा मेडल भारत का एक सैन्य पुरस्कार है। इस पुरस्कार का गठन 1960 में किया गया था। ये पुरस्कार शांति के लिए और सेवा क्षेत्र में सबसे असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है।