Follow Us:

SJVNL ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए 1 करोड़

समाचार फर्स्ट |

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रंबंधन निदेशक नंद लाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 करोड़ की राशि दी है। निदेशक सहित तमाम लोगों ने ये चेक मुख्यमंत्री को सौंपा और मुख्यमंत्री ने भी SJVNL का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि गरीब और जरूरतमंद लोगों के चिकित्सा व्यय में सहयोग करने के लिए लाभकारी साबित होगी। लोगों, बोर्डों और निगमों को स्वैच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए योगदान करने को आगे आना चाहिए।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

नन्दलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि समझौता ज्ञापन के 8700 मिलीयन यूनिट की ऊर्जा उत्पादित करने के लक्ष्य के जवाब में निगम ने 2016-17 वित्तीय वर्ष में 9045 मिलीयन यूनिट की ऊर्जा उत्पादित की है। निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 8660 मिलीयन यूनिट की ऊर्जा का उत्पादन किया है। निगम की वित्तीय स्थिति भी बेहतर है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान गतिविधियों से 2468.66 करोड़ रुपये का राजस्व तथा कर चुकाने के उपरान्त कुल 1544.14 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया गया। उत्तम वित्तीय प्रदर्शन करते हुए निगम ने राज्य सरकार, जो कि निगम के 25.51 प्रतिशत की शेयरधारक है को वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 290.13 करोड़ रुपये का लाभांश प्रदान किया।