Follow Us:

चीन: बच्चा पैदा करने पर कंपनी दे रही 11.50 लाख कैश, सालभर की छुट्टी और भी बहुत कुछ

डेस्क |

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन इन दिनों अपनी घटती जनसंख्या को लेकर परेशान है। इस घटती अबादी को बढ़ाने के लिए चीन नए नए हथकंडे अपना रहा है। दरअसल चीन ने लंबे समय तक सिंगल चाइल्ड पॉलिसी को अपनाया जिस कारण अब देश में कामकाजी उम्र के लोगों की जनसंख्या में गिरावट आई है जबकि देश में अधिक उम्र वाले लोग ज्यादा हो गए हैं।

बूढ़े होते देश के इस संकट को खत्म करने के लिए चीनी सरकार अब अपनी आबादी को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर प्रोत्साहन दे रही है। इसी के चलते चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बंपर ऑफर पेश किया है। कंपनी के इस बंपर ऑफर के तहत यदि कंपनी का कोई कर्मचारी तीसरा बच्चा पैदा करता है तो कंपनी की तरफ से उस कर्मचारी को एक साल की छुट्टी और 11.50 लाख रूपये का बोनस दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में बेबी बोनस, एक्सटेंडेड पेड लीव्स, टैक्स छूट, बच्चों को पालने के लिए सब्सिडी आदि प्रोत्साहन दिया जा रहे हैं। महिला कर्मचारियों के लिए यह छुट्टी 12 महीने जबकि पैरेंटल लीव 9 महीने तक की दी जा रही है। इतना ही नहीं चीन में पहला और दूसरा बच्चा पैदा करने पर कंपनी की तरफ से बोनस भी दिया जा रहा है। पहला बच्चा होने पर कंपनी 3.54 लाख और दूसरा बच्चा होने पर 7 लाख रुपये का बोनस दिया जा रहा है। यह सब चीन सरकार अपने देश की आबादी को बढ़ाने के लिए कर रही है।