Follow Us:

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका करेंगे प्रचार

डेस्क |

जैसे जैसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक अपना प्रचार अभियान भी तेज कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक और स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार सोनिया गांधी यूपी में प्रचार नहीं करेंगी.

कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम नहीं शामिल है। सूची में राहुल गांधी पहले और प्रियंका गांधी दूसरे नंबर पर हैं। सूची में अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस सूची में हैं, लेकिन इस बार यूपी चुनाव से दिग्विजय सिंह को दूर रखा गया है।