Follow Us:

अंडर 19 वर्ल्ड कप में हिमाचल के राज ने किया कमाल, 5 विकेट झटके

डेस्क |

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की टीम ने इंग्लैंड को पछाड़कर 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप का खिताब जीता है। भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर महामुकाबला जीत लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारत की जीत के सूत्रधार रहे हिमाचल प्रदेश के नाहन के रहने वाले 19 वर्षीय ऑलराउंडर राज बावा। ऑलराउंडर राज बावा ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 31 रन देकर 5 विकेट झटके।

इसी के साथ ही वो अंडर 19 विश्व कप के इतिहास में फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राज बावा का नाम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। राज बावा ने बल्ले से भी अहम सहयोग किया। उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के और दो चौके की मदद से 35 रनों की पारी खेली। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले राज बावा को ‘प्लेयर आफ द मैच’ का खिताब दिया गया।

आपको बता दें कि राज बावा नाहन से ताल्लुक रख़ते हैं। उनका जन्म 12 नवंबर 2004 हुआ है। उनके दादा त्रलोचन बावा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे। पिता सुखविंदर ने हॉकी और क्रिकेट में अपना हुनर दिखाया है। उनके पिता 22 साल की उम्र में ही क्रिकेट कोच बन गए थे, क्योंकि वह चोटिल होने के कारण खेल नहीं सके थे।