Follow Us:

मंडी: पेड़ से गिरी महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पी. चंद |

मंडी के जोगिंदरनगर में अचानक एक महिला हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना से स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर दाखिल कर लिया है। महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ब्यूंह निवासी 38 साल की प्रोमिला शनिवार को अपने घर के नजदीक ही पेड़ पर चढ़ी हुई थी। अचानक वे अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। सिर के बल गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई है। गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां पर आपात सेवाओं में मौजूद चिकित्सक डॉ दीक्षा ने प्राथमिक उपचार दिलाया है।

वहीं शरीर के अंदरूनी हिस्सों में आई चोटों पर एक्सरे भी करवाए हैं। बताया कि शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म को देखते हुए अस्पताल में ही उपचार के लिए फिलहाल दाखिल किया गया है। हालत में सुधार न आने पर उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया जाएगा। स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से महिला के घायल होने की सूचना मिली है। हादसे के कारणों पर जांच जारी है।