Follow Us:

पश्चिमी विक्षोभ दिलाएगा शुष्क मौसम से निजात, बारिश-बर्फबारी के आसार

समाचार फर्स्ट |

लंबे समय से चल रहे शुष्क मौसम के दौर से अब हिमाचल प्रदेश को छुटकारा मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।

बता दें कि, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 23 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश में बीते 2 दिन तापमान बढ़ने के बाद अब एकाएक पारे में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में बारिश- बर्फबारी के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश के आसार हैं। वहीं, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है।