Follow Us:

शिमला: नगर निगम चुनावों से पहले बढ़ी वार्डों की संख्या, 7 नए वार्ड बनाए

पी.चंद |

शिमला नगर निगम चुनावों से पहले वार्डों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। नगर निगम के कुछ वार्डों को तोड़कर 7 नए वार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही नगर निगम में अब वार्डों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इससे पहले नगर निगम में 34 वार्ड शामिल थे।

वीरवार को डीसी शिमला आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी, जिसे अब बढ़ाकर 41 कर दिया गया है। यह प्रस्तावना जनता के लिए उपायुक्त कार्यालय व नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर शिमला की जनता के सुझाव और आपत्तियां 11 फरवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक उपायुक्त कार्यालय में दर्ज की जा सकती हैं। वार्डों के परिसीमन का मसौदा प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय शिमला की अधिकारिक वेबसाईट http://hpshimla.nic.in पर उपलब्ध है।