Follow Us:

हिमाचल: महिला ने पति, ससुर समेत अन्य लोगों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

डेस्क |

हिमाचल: ऊना जिला के अंब क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और अपने ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं महिला ने अपने पति पर अपनी चार साल की बेटी के साथ ही अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि साल 2017 में उसकी शादी अंब क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसकी चार साल की एक बेटी भी है। महिला ने बताया कि उसका पति ने उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाए। महिला ने बताया कि परिवार की इज्जत का खलाय रखते हुए वे यह सब सहन करती रही। लेकिन हद तो उस समय हो गई जब उसके पति ने चार साल की बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं।

महिला ने बताया कि उसका ससुर, जेठ जेठानी भी उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। इस सब से तंग आकर आखिरकार 12 फरवरी को उसे ससुराल को छोड़कर अपने मायके जाने को मजबूर होना पड़ा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पति सहित ससुराल पक्ष के आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उधर, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति, ससुर और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।