Follow Us:

पहले 100 दिन बीजेपी के ‘हनीमून पीरियड’: सुक्खू

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी सरकार के पहले 100 दिन को हनीमून पीरियड करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को 100 दिन तक काम करने का पूरा मौका दिया जाएगा।

मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी इस दौरान सरकार की ओर से लिए जाने वाले फैसलों को पूरी तरह परखेगी। जनता के लिए किए जाने वाले कार्य हुए तो सराहा जाएगा और बदले की भावना से कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई योजनाएं या अन्य काम बंद किए गए तो पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये बातें कांगू-मालग, बढ़ेडा, सनाही, जसाई और बैहरड़ में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। सुक्खू विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए लोगों का धन्यवाद करने पहुंचे थे।