Follow Us:

बाजार में नील गाय आने से हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

डेस्क |

मंडी: पद्धर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी के बरोट में सुबह स्थानीय बाजार के साथ लगते घने जंगलों से एक नील गाय, यानी सांबर आ गया। नील गाय को देखने के लिए सुबह-सुबह सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बरोट के प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर बताया कि सुबह ही एक नील गाय, जिसे सांबर बरोट बाजार में प्रवेश हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसका रेस्क्यू कर वन विभाग के बरोट थुजी बिट के गार्ड बिटू राम के सहयोग से थुजी वाले साथ जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

आपको बतातें चलें कि आजकल चौहारघाटी की पहाड़ियां में भारी बर्फ पड़ी हुई है और जिस कारण यह जंगली जीव निचले इलाकों में आ रहे हैं। इससे पहले अभी सात फरवरी को भी एक जंगली कक्कड़ आ गया था। उसको भी पंचायत प्रधान और वन विभाग ने लोगों की सहयता से जंगल में छोड़ दिया था।

ग्राम पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि इन जीव जंतुओं की सेव, सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि जैसे हमें जीने अधिकार है वैसे ही इन जीव जंतुओं का भी बनता है और साथ ही ये जीव जंतु हमारे जंगलों की, देश, प्रदेश की शोभा भी बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें हमें सुरक्षित रखना होगा ये ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।