Follow Us:

डॉक्टरों की हड़ताल का जल्द हल करवाए सरकार, मरीज हो रहे परेशान: राठौर

पी. चंद |

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में चल रही डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए इसे तुरंत खत्म करवाने और इनकी मांगो पर सहानभूति पूर्वक वार्ता करने को कहा है। राठ़ौर ने कहा है कि डॉक्टरों की सुबह 2 घण्टों की पेन डाउन हड़ताल से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज से आने वाले ग्रामीण लोगों को इस वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने चिकित्सकों के साथ उनकी मांगों को लेकर कोई बातचीत न करने पर हैरानी जताते हुए कहा है कि चूंकि प्रदेश में पहले ही कोरोना का खौफ़ जारी हैष ऐसे में चिकित्सकों की हड़ताल बेहद चिंताजनक है और अफसोसजनक है।

राठौर ने चिकित्सकों से भी आग्रह किया है कि वह जनहित में फिलहाल अपने इस संघर्ष को स्थगित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य जांच को प्रमुखता दें। अभी प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है और लोगों को अपने स्वास्थ्य जांच और अन्य इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में आपात स्थिति में आये रोगियों को भी बेहद तकलीफ से गुजरना पड़ रहा है।