Follow Us:

ऊना में पटाखा फैक्ट्री अवैध, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: CM

पी.चंद |

ऊना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट का मामला गर्माता नज़र आ रहा है। 6 महिलाओं को जिस पटाखा फैक्ट्री ने निगल लिया वह अवैध रुप से चल रही थी। ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मान ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले पर एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है। मामले की जांच मंडलायुक्त को सौंप दी गई है। स्वयं उद्योग मंत्री भी मौके पर जा रहे हैं। जो भी इस ब्लास्ट में दोषी होंगे उनको नहीं बख्सा जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि ऊना के टाहलीवाल स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगवार को ब्लासट होने से 6 महिलाओं की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि 13 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस फैक्ट्री में ये ब्लासट हुआ है वह पटाखा फैक्ट्री यहां अवैध रूप से चल रही थी। हादसे के बाद फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी ने बताया कि 6 दिन पहली भी यहां एक हल्का धमाका हुआ था। इस धमाके से फैक्ट्री में आग लग गई थी लेकिन उस समय आग को काबू कर लिया गया था। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन ने इस सारे मामले को दबा दिया था।