Follow Us:

रूस के हथियारबंद सैनिक से जा भिड़ी यूक्रेन की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डेस्क |

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन भी रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। सोशल मीडिया पर युद्ध से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही हैं। इसी बीच यूक्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रूस के हथियारबंद सैनिक से भिड़ती नजर आ रही है। महिला रूसी सैनिक को खूब खरी खोटी सुना रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो यूक्रेन की हेनीचेस्क सिटी का है।

हालांकि रूसी सैनिक महिला को समझाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन यूक्रेन की यह महिला रूसी सैनिक को कह रही है कि तुम ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है। तूम बंदूक के साथ हमारी जमीन पर क्या कर रहे हो? तूम आक्रमणकारी हो। इसके बाद महिला कुछ बीच निकालते हुए कहती है कि जेब में ये सूरजमुखी के बीच रख लो, ताकि मौत के बाद जब तुम्हे दफन किया जाए तो कस से कम सूरजमुखी के भूल उग सकें।

अपने देश के प्रति महिला के देशप्रेम को देख हर कोई महिला की तारीफ कर रहा है। लोग महिला के हौसले को भी सलाम कर रहे हैं कि किस तहर ये महिला बिना डरे रूसी सैनिक से भिड़ जाती है।