Follow Us:

राज्यपाल ने कांगड़ा जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया

पी. चंद |

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को कांगड़ा जिले के जोनल अस्पताल धर्मशाला में एकीकृत पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 0-5 साल की आयु के बच्चों को दवा पिलाई। इस अभियान के तहत कांगड़ा जिले के 1.21 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा कर्मचारी प्रशंसनीय सेवाएं दे रहे हैं। इस बार का टीकाकरण ऐहतियाती बूस्टर डोज की तरह है।