Follow Us:

भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की आशंका, लाहौल के कई इलाकों में बढ़ा ख़तरा

डेस्क |

लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद अब हिमस्‍खलन का खतरा बना हुआ है। तांदी के पास हिमस्खलन और भूस्खलन होने से तांदी-किलाड़ मार्ग अवरूद्ध हो गया है। तिंदी और कंडू नाले के बीच 10 किलोमीटर के क्षेत्र में जगह-जगह हिमस्खलन और भूस्खलन हुआ है। तांदी से उदयपुर तक छोटे वाहनों के लिए सड़क बहाल है लेकिन उदयपुर से किलाड़ के बीच सड़क बंद हो गई है। बीआरओ ने मशीनरी को तैनात कर दिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीआरओ ने इस मार्ग पर सड़क को डबल लेन बनाने का काम भी शुरू किया है। इस बार सर्दियों में मनाली से किलाड़ आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया 10 किमी के क्षेत्र में भूस्खलन और हिमस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है। इस मार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है। मार्ग पर बार-बार भूस्खलन व हिमस्‍खलन हो रहा है, जिससे बीआरओ को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।