Follow Us:

अमरजीत सिंह रैना बने मीडिया पैनलिस्ट, सुक्खू ने की नियुक्ति

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अमरजीत सिंह रैना को हिमाचल प्रदेश मीडिया विभाग में मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है।

अमरजीत सिंह रैना कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयोजक भी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि अमरजीत सिंह रैना की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।